ऐसे घर पर आसानी से बनाएं रसगुल्ला, खाते ही मुंह में घुल जाएगा स्वाद

(Photos Credit: Pexels) 

अगर आप भी घर में ही बाजार जैसा सॉफ्ट स्पंजी रसगुल्ला बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को फॉलो करें.

अगर तरीका सही हो तो हलवाई जैसा रसगुल्ला घर पर ही बन सकता है जो सब को पसंद आता है.

छैना घर पर बनाएं फटे हुए दूध को कपड़े में बांध कर पनीर निकाल लें

पनीर को अच्छे से मसलें छैना को हथेली से 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें ताकि रसगुल्ला स्पंजी बने 

रसगुल्ले का आकार दें मसले हुए पनीर से छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और ध्यान रखें कि उनमें कोई दरार न हो.

चाशनी तैयार करें एक पैन में पानी और चीनी डालकर उसमें इलायची डाले. जब चाशनी चिपचिपी हो तो गैस बंद कर दें.

जब सारी लोइयां तैयार हो जाए, तो फिर से चाशनी का गैस ऑन करें और उसमें एक-एक करके लोइयां डालें और ढककर तेज आंच में 12 से 15 मिनट तक पकाएं, जब तक रसगुल्ले पक कर ऊपर न आ जाएं. 

अच्छे से पकने दें पकने के बाद रसगुल्लों को चाशनी में ही ठंडा होने दें ताकि वह रस अच्छे से सोख लें.