6 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आप खाने के साथ कुछ नया परोसना चाहते हैं, तो आलूबुखारा की चटनी एक बेहतरीन विकल्प है.
(Photo Credit: Unsplash)
खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर यह चटनी पराठे, पूरी, दाल-चावल, स्नैक्स और चाट के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.
(Photo Credit: Unsplash)
इसे घर पर बहुत कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
सबसे पहले आलूबुखारों को अच्छी तरह धोकर उनके बीज निकाल लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
(Photo Credit: Unsplash)
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा व सौंफ डालकर हल्का भून लें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब कटे हुए आलूबुखारे डालें और 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
(Photo Credit: Unsplash)
इसमें गुड़ या चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि वह पूरी तरह घुल जाए. अब लाल मिर्च, काला नमक, साधारण नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालकर मिला दें.
(Photo Credit: Unsplash)
जरूरत हो तो 2-3 बड़े चम्मच पानी डालें और 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक आलूबुखारा पूरी तरह गलकर गाढ़ी चटनी जैसा न हो जाए.