कैसे करें तेज पत्ता का रूम फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल

(Photos Credit: Getty

आजकल लोग घर को खुशबूदार रखने के लिए महंगे रूम फ्रेशनर और स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा एक साधारण सा पत्ता इस काम को बेहद आसान और सस्ता बना सकता है.

यह पत्ता न सिर्फ हवा को ताजगी देता है बल्कि घर के माहौल को भी नेचुरल तरीके से फ्रेश बना देता है. खास बात यह है कि इसमें कोई केमिकल नहीं होता. जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

हम बात कर रहे हैं तेज पत्ते की. जो हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है. आमतौर पर इसे खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसकी खुशबू इतनी शानदार होती है कि यह एक बेहतरीन नेचुरल रूम फ्रेशनर का काम भी करता है.

आप एक या दो तेज पत्ते को हल्का सा जला लें और उसे किसी सुरक्षित बर्तन में रख दें. धीरे-धीरे इससे निकलने वाली खुशबू पूरे कमरे में फैलने लगेगी. यह खुशबू ना सिर्फ बदबू को खत्म करती है बल्कि घर को एक ताजगी भरा एहसास भी देती है.

तेज पत्ते की खुशबू सिर्फ फ्रेशनर का काम नहीं करती बल्कि यह तनाव कम करने में भी मदद करती है. इसकी सुगंध दिमाग को रिलैक्स करती है और मूड को बेहतर बनाती है.

कई लोग इसे एरोमाथेरेपी की तरह भी इस्तेमाल करते हैं. दिनभर की थकान के बाद अगर आप इसका इस्तेमाल करें. तो आपको एक अलग ही सुकून का अनुभव होगा.

महंगे रूम फ्रेशनर में केमिकल्स होते हैं जो लंबे समय में स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं. वहीं तेज पत्ता पूरी तरह नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.

इसके अलावा तेज पत्ता घर की बदबू जैसे किचन स्मेल, बाथरूम की गंध या बंद कमरे की सीलन को भी दूर करता है.