कैसे रखें नींबू को महीने भर ताजा?

18 June 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

दरअसल नींबू जल्दी सूखने लगता है और कुछ ही दिनों में उनका रस कम हो जाता है.

क्यों जल्दी सूख जाता है नींबू?

(Photo Credit: Unsplash)

गलत तरीके से रखने पर नींबू खराब हो जाते हैं. कई बार तो उन पर फंगस भी लग जाते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर आप एक साथ ज्यादा नींबू खरीदते हैं. तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है, ताकि वह लंबे समय तक ताजा रहे.

(Photo Credit: Unsplash)

नींबू को धोकर नहीं, सूखा करके रखें. नमी उन्हें जल्दी खराब कर सकती है और उनपर फंगस लग सकता है.

(Photo Credit: Unsplash)

नींबू को एयरटाइट डिब्बे में रखें. फिर उसे फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रख दें.

(Photo Credit: Unsplash)

हर नींबू को टिश्यू पेपर में लपेट कर रख सकते हैं. इससे नींबू पर नमी नहीं जमेगी.

(Photo Credit: Unsplash)

कटे हुए नींबू को खुला न छोड़ें. उसे ढककर या डिब्बे में बंद करके रखें.

(Photo Credit: Unsplash)

बहुत ज्यादा नींबू हों तो उनका रस निकाल लें. और रस को आइस ट्रे में जमाकर इस्तेमाल करें.

(Photo Credit: Unsplash)

सामान्य तौर पर ताजा नींबू 2 से 4 सप्ताह तक चल सकते हैं. फ्रिज में रखने पर उनकी उम्र बढ़ जाती है.

(Photo Credit: Unsplash)

नींबू नरम होने लगें या बदबू आने लगे. तो उन्हें इस्तेमाल करने के बजाय फेंक दें.