इस रेसिपी से घर पर मैदे के बजाए बनाएं आटा मोमोज 

ठंड के मौसम में गर्मा-गर्म मोमोज खाने को मिल जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है. 

दोस्तों के साथ बाहर घूमने निकले और मोमोज न खाए तो मजा नहीं आता. प्लेट में गर्मा-गर्म मोमोज चटनी के साथ खाने में बहुत मजेदार लगते हैं. 

इधर चटपटे मोमोज मुंह का स्वाद तो बढ़ाते हैं लेकिन सेहत को नुकसान देते हैं.

अब ऐसा क्या करें जिससे आपकी सेहत भी बने रहें और आप मोमोज का मजा भी ले सके.

ठंड में मोमोज के लिए आपकी क्रेविंग को पूरा करने के लिए बताते हैं आखिर कैसे घर पर आप आटा मोमोज बना सकते हैं.

सबसे पहले मोमोज की स्टफिंग बनाकर तैयार कर लें. इसके लिए सबसे पहले आटा गूंध ले और उसे 30 मिनट के लिए एक बर्तन में अलग रख दें.

एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें गाजर और बंद गोभी भी डालकर उन्हें हल्का भून लें. अब सिरका, सोया सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर मिला लें.

गुंथे हुए आटे को एक मिनट के लिए दोबार मल लें. अब मोमोज का बाहरी कवर बनाने के लिए आटे का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे पतला बेल लें.

गोलाई को कम से कम 4 से 5 इंच की रखें. अब पहले से तैयार फिलिंग्स को इसके बीच में रखकर बंद कर दें.

आटे को बंद करते हुए उसे मोमोज की शेप दें. 10 से 12 मिनट तक आटे को मोमोज को भांप में पकाएं. पकने पर आटे के मोमोज को चटपटी रेड चिली सॉस के साथ सर्व करें.

Read Next