(Photos Credit: Unsplash)
मीठे और पके आम का स्वाद हर किसी को पंसद होता है. फलों का राजा आम सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि यह कई हेल्थ बेनिफिट्स से भी भरपूर होता है.
आम खाने से मूड बेहतर होता है. आम में विटामिन B6 होता है, जो सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है. सेरोटोनिन दिमाग को अच्छा महसूस कराने वाला केमिकल है.
आम में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो कोलेजन के उत्पादन के लिए जरूरी है. यह स्किन को लचीला बनाए रखने में मदद करता है. बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करता है.
आम में मैग्नीशियम और विटामिन बी6 होता है, जो मेलाटोनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने और आरामदायक नींद लाने में मदद करता है.
बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन से भरपूर आम, आंखों की रोशनी को बनाए रखने और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी समस्या के खतरे को भी कम करता है.
आम में विटामिन-सी, पेक्टिन और डाइट्री फाइबर होते हैं, जो खून में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं.
आम इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर के सैनिक यानी व्हाइट ब्लड सेल्स को एक्टिव करता है.
आम पाचन सुधारता है. आम में कुछ ऐसे एंजाइम्स भी होते हैं, जो प्रोटीन पचाने में मदद करते हैं.
आम सीधे तौर पर वेट लॉस फूड नहीं है, लेकिन यह संतुलित मात्रा में खाया जाए तो वेट कंट्रोल प्लान में शामिल किया जा सकता है.