बिना ओवन ऐसे बनाएं घर पर पिज्जा  

(Photos Credit: Getty/pexels/Pixabay)

घर पर पिज्जा बनाने के लिए ओवन की जरूरत नहीं, तवे पर भी लाजवाब पिज्जा तैयार हो सकता है.  

सबसे पहले मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और थोड़ा तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लें.  

आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रखें, ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए.  

एक पैन में थोड़ा तेल लगाकर आटे को गोल बेस में बेल लें और मध्यम आंच पर रखें.  

बेस को हल्का सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें, ध्यान रखें कि यह जले नहीं.  

अब बेस पर पिज्जा सॉस, सब्जियां (शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर), और मोजरेला चीज डालें.  

पैन को ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक चीज पिघल न जाए.  

स्वाद बढ़ाने के लिए ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें.  

आप चाहें तो चिकन या पनीर जैसे टॉपिंग्स भी जोड़ सकते हैं.  

Read Next