(Photos Credit: Unsplash/Pexels)
राखी भाई-बहन का एक खास त्योहार है. इस मौके पर घर पर झटपट श्रीखंड बनाएं.
इसको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. सिर्फ 5 मिनट में श्रीखंड तैयार हो जाएगा और स्वाद ऐसा होगी कि सब दोबारा मांगेंगे.
सबसे पहले गाढ़ा दही लें और उसका पानी निकाल दें. इसे मलमल के कपड़े में बांधकर कुछ देर लटका दें.
अब छाने हुए दही में पिसी हुई चीनी डालें. इसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण एकदम चिकना हो जाए.
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इससे श्रीखंड में खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे.
थोड़े से दूध में केसर भिगोकर श्रीखंड में डालें. इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद रंग भी सुंदर आएगा.
अब इसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ता डालें. थोड़े ड्राई फ्रूट्स ऊपर से सजाने के लिए बचा लें.
सारी सामग्री को एक साथ अच्छी तरह मिक्स करें. ध्यान रखें कि श्रीखंड में कोई गांठ न रहे.
श्रीखंड को कुछ देर ठंडा करने के बाद सर्व करें. ऊपर से बादाम-पिस्ता डालकर इसे और खूबसूरत बनाएं.