कच्चे आम से इस तरह बना लें कैंडी

कच्चा आम स्वाद में खट्टा होता है. जब इससे कैंडी बनती है तो इसका स्वाद खट्टा और मीठा लगता है.

कच्चे आम की कैंडी बनाना जितना आसान है, उतना ही लाजवाब होता है इसका स्वाद.

सबसे पहले कच्चे आम को उबाल लें और फिर उसके छिलके से गूदा निकाल कर गूदे को पीस लें.

फिर एक पैन में आम का गूदा और स्वाद अनुसार चीनी डाल कर पकने दें.

आंच को धीमा रखें, ताकि कैंडी जले न.

खट्टे मीठे स्वाद के लिए इसमें काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, और चाट मसाला मिला सकते हैं.

इन सब को मिला कर अच्छे से पका लें, फिर एक बर्तन में तेल लगाकर कैंडी के आकार में रखते जाएं.

गरम ज्यादा होगा तो आप चम्मच का इस्तेमाल करें.  आप कैंडी को रूम में भी सूखा सकते हैं.