(Photos Credit: Social Media)
बाजार में पनीर खरीदते समय अक्सर समझ नहीं आता कि वह असली है या मिलावटी.
सिर्फ देखकर इसकी पहचान करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ छोटे-छोटे संकेतों से आप इसकी गुणवत्ता का अंदाजा लगा सकते हैं.
पनीर की नरमी, बनावट, खुशबू और पैकेट की एक्सपायरी डेट जैसी चीजों पर ध्यान देकर खरीदारी को थोड़ा सुरक्षित बनाया जा सकता है.
पनीर को हाथ से दबाएं, बहुत ज्यादा सख्त लगे तो सावधान हो जाए.
असली पनीर आसानी से टूट सकता है, लेकिन रबड़ जैसा नहीं होना चाहिए.
थोड़ा पनीर गरम पानी में डालकर देखे, इसकी बनावट में बड़ा बदलाव हो तो ध्यान दे.
पनीर का स्वाद बहुत ज्यादा खट्टा या अजीब लगे तो ना खाए.
पैक्ड पनीर खरीदते समय लेबल और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें.