24 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
1 कप चावल और ¼ कप उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
(Photo Credit: unsplash)
भीगे हुए चावल और दाल को अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. बैटर थोड़ा गाढ़ा और हल्का दरदरा होना चाहिए.
(Photo Credit: unsplash)
तैयार बैटर में आधा कप खट्टा दही और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
(Photo Credit: unsplash)
बैटर को ढककर 6 से 7 घंटे या रातभर के लिए रख दें. जब इसमें छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तो समझिए बैटर तैयार है.
(Photo Credit: unsplash)
बैटर में 1 छोटा चम्मच तेल डालें. फिर 1 छोटा चम्मच ईनो या थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर तुरंत हल्के हाथ से मिला लें.
(Photo Credit: unsplash)
ढोकला बनाने वाली थाली या बर्तन में थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें, ताकि ढोकला आसानी से निकल जाए.
(Photo Credit: unsplash)
बैटर को थाली में डालें. ऊपर से काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सफेद तिल छिड़क दें. इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है.
(Photo Credit: unsplash)
थाली को पहले से गरम स्टीमर में रखें और करीब 20 मिनट तक भाप में पकाएं. चाकू डालकर देखें, अगर साफ बाहर आए तो ढोकला तैयार है.
(Photo Credit: unsplash)
ढोकले को कुछ मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद मनचाहे चौकोर या डायमंड आकार में काट लें.
(Photo Credit: unsplash)
स्वादिष्ट गुजराती व्हाइट ढोकला हरी धनिया की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें. यह नाश्ते और शाम की चाय के लिए बेहतरीन है.
(Photo Credit: unsplash)