Photo Credits:Unsplash
अगर आप भी किचन गार्डेन का शौक रखते हैं और कुछ-कुछ उगाना पसंद करते हैं.
ठंड का मौसम आने से पहले कुछ ऐसी सब्जियां बोना चाहते हैं जो जल्दी उग जाए और हेल्दी भी हो?
आज हम आपको ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 30- 40 दिनों में खाने के लिए तैयार हो जाते हैं.
इन्हें उगाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती, और न इन सब्जियों के पौधे ज्यादा देखभाल मांगते हैं.
बथुआ सर्दियों में बथुआ आसानी से उगाया जा सकता है और इसे किचन गार्डेन में लगाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. सही मौसम में इसकी हरी पत्तियां जल्दी तैयार हो जाती हैं.
मेथी का साग मेथी उन सब्जियों में शामिल है जो कम समय में तैयार हो जाती हैं. इसे गमले या छोटी जगह में भी आसानी से उगाया जा सकता है और करीब 20-30 दिनों में इसकी पत्तियां तोड़ने लायक हो सकती हैं.
पालक का साग पालक भी किचन गार्डेन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इसे लगाने के बाद करीब 30-40 दिनों में पत्तियां खाने के लिए तैयार हो सकती हैं और पौधे से दोबारा भी पत्तियां ली जा सकती हैं.
मिर्च घर के किचन गार्डेन में हरी मिर्च का पौधा भी लगाया जा सकता है. अगर फला पौधा लाएंगे तो कुछ ही दिनों में उसमें मिरची तोड़ने लायक हो जाएगी.
लाल-लाल टमाटर किचन गार्डेन में उगे लाल-लाल टमाटर देखने में भी अच्छे लगते हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं. टमाटर को पूरी तरह तैयार होने में आमतौर पर 30-40 दिनों से ज्यादा समय लगता है, लेकिन घर में उगे टमाटर खाद मुक्त और हेल्दी होते हैं.