12 October 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये स्पर्म क्वालिटी और स्पीड को बढ़ाता है.
(Photo Credit: unsplash)
सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी पाया जाता है. ओमेगा-3 फैटी फर्टिलिटी को भी बेहतर करता है.
(Photo Credit: unsplash)
संतरा, नींबू, मौसमी और चकोतरा जैसे खट्टे फलों में विटामिन C पाया जाता है. यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्पर्म हेल्थ को बेहतर करता है.
(Photo Credit: unsplash)
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इन्हें नाश्ते में खाया जा सकता है. ये महिलाओं में एग हेल्थ को बेहतर करते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
टमाटर में विटामिन C और लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. लाइकोपीन पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को अच्छा करने में मदद करता है.
(Photo Credit: unsplash)
बैलेंस्ड डाइट के साथ चिया सीड्स लेना महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी के लिए बेहतर हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
दाल, चना, राजमा और अन्य बीन्स में प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. प्रोटीन फर्टिलिटी को बेहतर करने में काफी मदद करता है.
(Photo Credit: unsplash)
गेहूं का आटा, ओट्स, ब्राउन राइस और अन्य साबुत अनाज फाइबर के अच्छे सोर्स हैं. ये कपल में फर्टिलिटी को बेहतर करते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स देते हैं. फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स महिलाओं में ओव्यूलेशन से जुड़ी परेशानी को कम कर सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
केवल सिर्फ कुछ खास फूड्स खाने से फर्टिलिटी नहीं बढ़ती, बल्कि बैलेंस्ड डाइट, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और तनाव को कम करना भी जरूरी है.
(Photo Credit: unsplash)