गर्मी में नाक से खून क्यों आता है?

20 May 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

नाक से खून आए तो घबराएं नहीं

(Photo Credit: Unsplash)

कई लोगों को गर्मी के मौसम में नाक से खून आने की समस्या होती है.

(Photo Credit: Unsplash)

गर्म हवा और शरीर में पानी की कमी की वजह से नाक के अंदर की नसें सूख जाती हैं और फटने लगती हैं, जिससे खून निकल सकता है.

(Photo Credit: Unsplash)

हालांकि थोड़ी सावधानी रखकर इससे बचा जा सकता है. अगली बार जब भी आपको नकसीर हो इन बातों का ख्याल रखें.

(Photo Credit: Unsplash)

दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप सबसे ज्यादा तेज होती है. इस समय बाहर निकलने से बचें.

(Photo Credit: Unsplash)

नाक में हल्का नारियल तेल या पेट्रोलियम जेली लगाने से नमी बनी रहती है.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर नाक से खून आने लगे तो तुरंत सिर थोड़ा आगे झुकाएं और नाक को हल्के हाथ से 10 मिनट तक दबाकर रखें.

(Photo Credit: Unsplash)

सिर पीछे की तरफ नहीं झुकाना चाहिए, इससे खून अंदर जा सकता है.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर बार-बार नाक से खून आने की समस्या हो रही है या खून ज्यादा निकल रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.