(Photos Credit: Social Media)
अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं और शरीर के लिए भरपूर प्रोटीन चाहते हैं, तो दालें आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं.
कई दालों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इन्हें रोज की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है.
सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसमें करीब 36-40 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम तक पाया जा सकता है.
मसूर दाल रोजमर्रा की डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती है. 100 ग्राम कच्ची मसूर दाल में करीब 24-25 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है.
मूंग दाल हल्की होने के साथ प्रोटीन से भी भरपूर होती है. 100 ग्राम कच्ची मूंग दाल में करीब 23-24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.
उड़द दाल में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है. 100 ग्राम कच्ची उड़द दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है.
अरहर यानी तूर दाल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में से एक है. 100 ग्राम कच्ची अरहर दाल में करीब 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.
ध्यान रखें, अच्छी डाइट के लिए दालों के साथ अनाज, सब्जियां, डेयरी या अन्य प्रोटीन सोर्स भी शामिल करें.