आलूबुखारा खाने से मिलेंगे ये 8 जबरदस्त फायदे

मानसून में आलूबुखारा खूब खाया जाता है. ये मौसमी फल स्वादिष्ट होने के साथ हड्डियों को मजबूत करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, इजिंग के लक्षणों को भी धीमा करता है.

आलूबुखारा स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसके और भी कई फायदे हैं.

विटामिन सी से भरपूर आलूबुखारा इम्यूनिटी मजबूत करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों में होने वाले दर्द को कम करते हैं.

बारिश के मौसम में जैसे-जैसे ह्यूमिडिटी बढ़ती है, हमारे शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. ऐसे में आलूबुखारा शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

आलूबुखारा खाने से पाचन तंत्र में होने वाली समस्याएं भी दूर होती है.

आलूबुखारा आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है.

आलूबुखारा के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

आलूबुखारा के सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याओं से भी बचा जा सकता है.

Read Next