गर्मी में बीयर पीने के फायदे

(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)

गर्मी के मौसम शराब के शौकीन लोग बीयर पीना अधिक पसंद करते हैं. इसकी वजह ये है कि यह शरीर को ठंडा और तरोताजा रखता है. यह लोगों को हाइड्रेटेड रखता है.

बीयर हर दिन कितनी मात्रा में पीना चाहिए इसे लेकर कोई लिमिटेशन तो नहीं बताया गया है लेकिन एनएचएस की एक रिपोर्ट को मानें तो 14 यूनिट से अधिक बीयर का सेवन नुकसानदेह हो सकता है.

किसी के किडनी में स्टोन है तो उसे बीयर पीने की सलाह दी जाती है. बीयर में पानी की मात्रा अधिक और एल्कोहल कम होती है. इससे पेशाब पतली होती है और इसका बहाव तेजी से होता है. इससे स्टोन बनने के खतरा कम हो जाता है.

एक रिसर्च के मुताबिक स्ट्रॉन्ग बीयर पीने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड होते हैं, जो कि दिल के लिए सबसे जरूरी है.

यदि आप दिन में एक या दो गिलास बीयर का सेवन करते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हो जाता है.

सीमित मात्रा में बीयर का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है. इसकी वजह है कि इसमें मौजूद तत्व इंसुलीन सेंसिटीविटी को बढ़ाता है.

 कुछ रिसर्च बताते हैं कि कम मात्रा में बीयर का सेवन ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. बीयर अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करता है.

बीयर वजन कम करने में मदद करता है. एक स्टडी के मुताबिक बीयर व्यक्ति की क्रिएटिविटी को बढ़ा सकता है.

बीयर का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है. बीयर डैंड्रफ खत्म करने में मददगार है. आपने कई लोगों को बीयर से बाल को साफ करते देखा होगा. 

बीयर पीने से तनाव कम होता है. यदि आप बहुत अधिक तनाव और चिंता से जूझ रहे हैं तो बीयर का सेवन सही मात्रा में कर सकते हैं. कम मात्रा में बीयर पीने से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को कम किया जा सकता है.