रंग साफ करने के लिए पीना शुरू करें ये चीजें

कई बार शरीर के कमजोरी के कारण भी शरीर का रंग जरूरत से ज्यादा दबा-दबा लगता है और स्किन की साइनिंग चली जाती है.

जिसके कारण कोई भी कपड़ा शरीर पर नहीं खिलता है. इतना ही नहीं कई बार कमजोरी के कारण, आंखों के आस-पास काला पन भी आ जाता है.

अगर आप भी चाहती हैं कि आपके शरीर का रंग ग्लो करें और साफ दिखे तो आज से ही पीना शुरू कर दें ये ड्रिंक्स.

जो भी ड्रिंग हम आपको बताने जा रहे हैं, वह सभी शरीर को डि-टॉक्स करने का काम करती है, और ब्लड फ्लो को अच्छा करती है.

1.रोज खाली पेट नीम के पत्तियों को उबार कर पीएं. इससे आंखों के आस-पास के काले धब्बे भी साफ होते हैं और स्किन भी चमकदार होता है.

2. 1 गाजर, 3 आंवला और 1 चुकंदर को मिला कर जूस बना लें. ये डि-टॉक्स ड्रिंक है, जो रंग साफ करने में मदद करता है.

3. करेले का जूस, रोज खाली पेट पीएं. इससे भी शरीर में चमक आती है.

4.चरोटा को फूला कर उसका पानी सुबह खाली पेट पीएं. ये शरीर से हानिकारक तत्वों को निकाल फेंकती है.

5.पालक का जूस पीएं, इससे शरीर में ब्लड की कमी पूरी होती है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है.