इस मौसम में बार-बार लग रहा बुखार, तो नजरंदाज न करें लक्षण

(Photo Credit: Pixabay)

मौसम बदलते ही कई लोगों को बुखार, सर्दी और खांसी परेशान कर रही है.

इन लक्षणों की वजह वायरल इंफेक्शन के अलावा दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं.

अगर बुखार बार-बार आ रहा है या कई दिन से बना हुआ है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

वायरल इंफेक्शन में बुखार के साथ थकान, सिरदर्द और बदन दर्द हो सकता है.

फ्लू में अचानक बुखार के साथ खांसी, गले में दर्द और कमजोरी हो सकती है.

डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द रह सकता है.

मलेरिया में बुखार के साथ कंपकंपी और पसीना आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं.

कोविड में भी बुखार, खांसी, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

लेकिन अगर बहुत तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या हालत बिगड़ने लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

अगर बार-बार बुखार आ रहा है तो नजरंदाज न करें. कारण जानने के लिए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर जांच कराएं.

Read Next