क्या तनाव सिर्फ दिगाम पर असर करता है...

17 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

अगर बिना ज्यादा काम किए भी शरीर थका-थका लगता है, तो इसकी वजह लगातार तनाव हो सकता है. लंबे समय तक तनाव रहने पर शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है.

(Photo Credit: unsplash)

तनाव बढ़ने पर दिल तेजी से धड़क सकता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है. अगर ऐसा बार-बार हो, तो इसे नजरअंदाज न करें.

(Photo Credit: unsplash)

अगर देर तक नींद नहीं आती, बार-बार आंख खुल जाती है या सुबह उठकर भी ताजगी महसूस नहीं होती, तो इसके पीछे तनाव हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

तनाव बढ़ने पर ध्यान लगाने में परेशानी होती है. छोटी-छोटी बातें भूलना और फैसले लेने में मुश्किल होना भी इसका संकेत हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

लगातार तनाव की वजह से गैस, कब्ज, पेट दर्द या भूख कम-ज्यादा होने जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आपको जल्दी-जल्दी सर्दी-जुकाम या दूसरी छोटी बीमारियां हो रही हैं, तो तनाव इसकी एक वजह हो सकता है. यह शरीर की बचाव क्षमता को कमजोर कर सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

लगातार तनाव का असर चेहरे और बालों पर भी दिख सकता है. बाल झड़ना, मुंहासे बढ़ना और त्वचा की चमक कम होना इसके आम संकेत हैं.

(Photo Credit: unsplash)

तनाव की वजह से मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं. इससे सिरदर्द, गर्दन दर्द और कंधों में भारीपन महसूस हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

तनाव में कुछ लोग जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं, जबकि कुछ की भूख कम हो जाती है. दोनों ही स्थितियां वजन पर असर डाल सकती हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर इनमें से कई संकेत लगातार दिखाई दे रहे हैं, तो तनाव को सामान्य समझकर टालें नहीं. समय पर डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेने से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

(Photo Credit: unsplash)