24 April 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media
(Photo Credit: Social media
गर्मी के मौसम में तरोताजा और हाइड्रेटेड रहने के लिए कौन से ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए यहां आप जान सकते हैं. आप तरबूज का जूस पी सकते हैं.
(Photo Credit: Social media
गर्मी के मौसम में बेल का शरबत पीना चाहिए. इसका शरबत शरीर को ठंडक तो पहुंचाता ही है साथ ही यह कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार भी होता है.
(Photo Credit: Social media
गर्मी के मौसम में पुदीना का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है. पुदीना फॉस्फोरस, कैल्शियम और विटामिन-सी, डी, ई और ए जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है.
(Photo Credit: Social media
छाछ से भरा गिलास दोपहर के समय में भी शरीर को ठंडक देने का काम करता है. गर्मी के मौसम में छाछ जरूर पिएं.
(Photo Credit: Social media
गर्मी के मौसम में नारियल पानी का खूब सेवन करना चाहिए. नारियल पानी में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं.
(Photo Credit: Social media
गर्मी के मौसम में गन्ना का जूस पीना भी फायदेमंद होता है. आप हर दिन गन्ने का जूस जरूर पिएं.
(Photo Credit: Social media
नींबू पानी अधिकतर लोगों का गो-टू ड्रिंक होता है. इसे पीते ही तरोताजा महसूस होता है.
(Photo Credit: Social media
आम पन्ना कच्चे आम के गूदे से बनाया जाता है. इसमें जीरा और पुदीने की पत्तियों को भी डाला जाता है.
(Photo Credit: Social media
गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत जरूर पिएं. 100 ग्राम सत्तू में 413 कैलोरीज, 64 ग्राम कार्ब्स, 25 ग्राम प्रोटीन और 18 ग्राम फाइबर होता है.