(Photos Credit: Social Media)
किसी बात को बार-बार सोचना, छोटी-सी बात का बड़ा मतलब निकालना या भविष्य को लेकर लगातार चिंता करना ओवरथिंकिंग कहलाता है.
इससे तनाव बढ़ सकता है और नींद व रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो सकते हैं.
अगर आपका दिमाग भी हर छोटी बात को लेकर सवालों का जाल बुनता रहता है, तो ये आसान तरीके मददगार हो सकते हैं.
जब दिमाग खाली होता है तो बेवजह के विचार ज्यादा आने लगते हैं. खुद को किसी काम, हॉबी, एक्सरसाइज या पसंदीदा एक्टिविटी में व्यस्त रखें.
दिमाग में चल रहे विचारों को कागज पर लिखने से मन हल्का महसूस हो सकता है. इससे आपको यह समझने में भी मदद मिलेगी कि असल में परेशानी क्या है.
हर सवाल का जवाब उसी समय मिलना जरूरी नहीं है. कुछ चीजों को समय के साथ समझने और सुलझने दें.
कुछ मिनट के लिए धीरे-धीरे गहरी सांस लें और अपना ध्यान सांसों पर लगाएं. इससे तनाव कम करने और दिमाग को शांत करने में मदद मिल सकती है.
लगातार सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता. दिन में कुछ समय फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं.
कम नींद से थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे नकारात्मक विचार ज्यादा परेशान कर सकते हैं. इसलिए रोज पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें.