बारिश के मौसम में आंखों की ऐसे करें देखभाल

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

बारिश के मौसम में आंखों की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है. यहां आप जान सकते हैं कैसे आंखों का ध्यान रखना चाहिए.

बारिश के मौसम में आंखों को रगड़ने से बचें. गंदे हाथों से आंखों को रगड़ने से बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन और बढ़ सकता है.

बारिश के पानी से बचें. बारिश के पानी में वायुमंडलीय प्रदूषक होते हैं जो आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं.

बारिश के मौसम में बाहर निकलते समय छाते या सनग्लासेस का इस्तेमाल करें. बारिश के मौसम में कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल में सावधानी बरतें. 

बारिश के मौसम में लेंस पहनने से संक्रमण का खतरा अधिक होता है. यदि बारिश हो रही है तो लेंस की जगह चश्मे का प्रयोग करें.

लेंस पहनने और निकालने से पहले हाथों को हमेशा हैंडवॉश से अच्छे से धोएं और लेंस को फ्रेश सॉल्यूशन में रखें. 

अपनी तौलिया, रुमाल या कॉस्मेटिक आइटम किसी के साथ शेयर न करें. चेहरे को साफ रखने के लिए हमेशा साफ रुमाल का ही इस्तेमाल करें.

आई मेकअप सावधानी से करें. बरसात में आंखों का मेकअप कम से कम करें. वाटरप्रूफ मेकअप को निकालना मुश्किल होता है.

यदि आपकी आंखों में बारिश का पानी चला जाए या आपको आंखों में भारीपन/जलन महसूस हो तो तुरंत साफ और ठंडे पानी से आंखों को धो लें.