फैटी लीवर के लिए ये चीज़ें हैं रामबाण...

12 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लीवर की सूजन कम करने में मदद कर सकता है और लीवर में चर्बी जमा होने से बचाने में सहायक हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

अदरक में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लीवर को नुकसान से बचाने और शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर करने में मदद कर सकते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

लहसुन लीवर के डिटॉक्स प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. साथ ही यह शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में भी सहायक माना जाता है.

(Photo Credit: unsplash)

दालचीनी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है और इंसुलिन को काबू करने में मदद कर सकती है, जिससे लीवर में फैट जमा होने का खतरा कम हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

जीरा पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है. इससे लीवर में जमा चर्बी कम करने में सहायता मिल सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

इन मसालों को रोज़ के खाने में या हल्की हर्बल चाय के रूप में शामिल करना बेहतर माना जाता है. बिना किसी डॉक्टर की सलाह के इनकी ज्यादा मात्रा या सप्लीमेंट लेना सही नहीं है.

(Photo Credit: unsplash)

सिर्फ मसालों पर भरोसा न करें. लीवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी करें.

(Photo Credit: unsplash)

अगर फैटी लीवर की समस्या है, तो जंक फूड, ज्यादा चीनी और तैलीय भोजन से दूरी बनाना फायदेमंद हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

स्वस्थ वजन बनाए रखना और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना फैटी लीवर के खतरे को कम करने में मदद करता है.

(Photo Credit: unsplash)

यदि लीवर में फैट की समस्या है या लगातार थकान, पेट में परेशानी जैसी शिकायतें हैं, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से जांच जरूर कराएं.

(Photo Credit: unsplash)