(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)
गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए गोंद कतीरा बेहद फायदेमंद माना जाता है.
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है और लू से बचाव करता है.
इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है.
यह स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है और एंटी-एजिंग गुणों के कारण झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है.
यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है, जो उम्र बढ़ने का बड़ा कारण होते हैं.
साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है.
गोंद कतीरा शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है.
रात को 1-2 चम्मच गोंद कतीरा पानी में भिगो दें, सुबह वह फूलकर जेली जैसा हो जाएगा. इसे सुबह पिएं.