सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं, हरी इलायची के हैं ये बड़े फायदे

(Photos Credit: Social Media)

हरी इलायची का इस्तेमाल अक्सर खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है. लेकिन इसकी छोटी-सी फली सिर्फ मुंह की खुशबू तक सीमित नहीं है.

इसमें मौजूद प्राकृतिक यौगिकों की वजह से इसे पारंपरिक रूप से पाचन और ओरल हेल्थ समेत कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है.

तो चलिए आपको इलायची के अनेक फायदों के बारे में.

हरी इलायची चबाने से मुंह की दुर्गंध कम करने में मदद मिल सकती है और सांसों में ताजगी आती है.

खाने के बाद थोड़ी इलायची चबाना पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है और पेट को आराम दे सकता है.

इलायची का सेवन गैस और पेट फूलने जैसी हल्की पाचन संबंधी परेशानियों में मददगार माना जाता है.

इलायची में मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक मुंह में बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करने में मदद कर सकते हैं.

इलायची की खुशबू और स्वाद कुछ लोगों को जी मिचलाने या उल्टी जैसा महसूस होने पर राहत दे सकते हैं.

इसमें मौजूद पौधों के यौगिकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए गए हैं, हालांकि इसे किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.

Read Next