अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन का सोर्स ढूढ़ रहे हैं तो आज हम आपको जिस दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके सामने चिकन, मटन और अंडा भी फेल है.
हम बात कर रहे हैं हरी मूंग दाल के बारे में. जी हां, मूंग की दाल खाने में चिकन-मटन से ज्यादा प्रोटीन होता है.
मूंग दाल में लगभग 24% प्रोटीन पाया जाता है. इसके साथ ही मूंग दाल को पचाना भी आसान होता है.
इसके अलावा, मूंग दाल में आहार फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और शरीर को लंबे समय तक ताजगी का एहसास कराता है.
हरी मूंग की दाल के सेवन से टिशू की मरम्मत जल्दी होती है. इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है.
हरी मूंग में कम कैलोरी होती है और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण यह लंबे समय तक भूख को शांत रखता है.
मुंग दाल में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, खासकर शारीरिक गतिविधियों के लिए.
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे रात के खाने में भी खा सकते हैं, क्योंकि यह हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होता है.