पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं?

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए.

अंडा और दूध का करें सेवन. इनमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.

रोज केला खाएं. केला तुरंत ऊर्जा, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट देता है. इससे थकान दूर होती है.

रोज सुबह भीगे हुए चने और दालें का सेवन करें. काले चने और दालें प्रोटीन और आयरन से भरपूर होती हैं, जो खून और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाती हैं.

ताकत बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें. भीगे बादाम और किशमिश खाने से शारीरिक और मानसिक कमजोरी दूर होती है.

हरी सब्जियां और फल को खूब खाएं. पालक, सेब और संतरे जैसे फल व सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देते हैं.

पानी और तरल पदार्थ पर्याप्त लें. पानी की कमी से भी शरीर सुस्त महसूस करता है. दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं. नारियल पानी व छाछ का सेवन करें.

 शरीर में ताकत बढ़ाने और पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए रोज रात में गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पिएं.

पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए धूम्रपान और शराब से बचें. अधिक चाय-कॉफी न पिएं.

Read Next