9 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
मानसून में बारिश के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
(Photo Credit: unsplash)
ठंडी हवा, नमी और बारिश में भीगने के चलते लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से इंफेक्शन काफी तेजी के साथ फैलता है.
(Photo Credit: unsplash)
इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर सावधानी रखनी चाहिए. कोशिश करनी चाहिए कि वह बारिश की चपेट में न आएं. इस मौसम में वह इंफेक्शन की चपेट में चलती आ सकते हैं
(Photo Credit: unsplash)
अगर किसी को खांसी, जुकाम होने लगता है, तो वह कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपना सकता है. जिससे उसे आसानी से राहत मिल सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
गले की खराश और खांसी से राहत पाने के लिए एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से राहत मिलती है.
(Photo Credit: unsplash)
सर्दी-खांसी के दौरान जितना हो सके उतना ठंडे पानी से बचना चाहिए और दिन में गुनगुना पानी पीने की आदत अपनानी चाहिए.
(Photo Credit: unsplash)
बंद नाक और सीने की जकड़न को दूर करने के लिए गर्म पानी में पुदीने की पत्तियां या विक्स डालकर लगभग 7 मिनट तक भाप लेने से आराम मिल सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
एक कप पानी में 5 तुलसी की पत्तियां, 3 काली मिर्च और थोड़ा अदरक डालकर काढ़ा बनाकर सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. इससे बीमारियां भी दूर रहती हैं.
(Photo Credit: unsplash)
मानसून में सर्दी-खांसी से आराम पाने के लिए अच्छी तरह से आराम लें. साथ ही ऐसा खानपान अपनाएं जिसमें पोषण हो और घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए.
(Photo Credit: unsplash)
सही खानपान, साफ-सफाई और समय रहते घरेलू उपाय अपनाकर बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ और फिट रखा जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)