अब नहीं होगी दही खट्टी, अपनाएं ये घरेलू तरीके

(Photos Credit: Unsplash)

गर्मियों में दही जल्दी खट्टी हो जाती है, जिससे स्वाद और सेहत दोनों पर असर पड़ता है.

अगर आप चाहते हैं कि दही लंबे समय तक मीठी और ताजा बनी रहे, तो कुछ आसान देसी नुस्खे आपके बहुत काम आ सकते हैं.

सही तरीके अपनाकर आप दही का स्वाद बरकरार रख सकते हैं.

दही को फ्रिज के बीच वाले हिस्से में रखें, बार-बार बाहर निकालने से बचें.

दही को स्टोर करने के लिए कांच का कंटेनर लें. इससे दही खट्टी नहीं होगी.

खुला छोड़ देने से दही खट्टी हो सकती है. इसलिए दही को हमेशा ढककर रखें. 

दही में छोटा सा सूखा नारियल का टुकड़ा डालने से खट्टापन देर से आता है.

अगर दही जम गई है तो ऊपर से एक-दो चम्मच उबला ठंडा दूध डाल दें, खट्टापन कम होगा.