(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
कॉफी हो या चाय दोनों की ही दुनियाभर में खूब सेवन किया जाता है. चाहे सुबह की नींद तोड़नी हो या शाम की थकान भगानी हो लोग चाय या कॉफी का ही सहारा लेते हैं.
चाय और कॉफी दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल और दिमाग को सपोर्ट करते हैं, मेटाबोलिज्म को बूस्ट करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं.
अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि चाय या कॉफी दोनों में ज्यादा बेहतर कौन है और सुबह किसे पीना अच्छा रहता है?
चाय में पॉलीफिनॉल्स नाम के कंपाउंड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं. ये शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं.
चाय में अमीनो एसिड भी होते हैं, जो मूड को बेहतर करते हैं और सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाते हैं
कॉफी की बात करें तो इसमें कैफीन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो मूड को अच्छा करने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है.
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने और ब्रेन सेल्स को स्पोर्ट करने में मदद करते हैं.
चाय या कॉफी में से कौन बेहतर है आपके शरीर की कैफीन सहने की क्षमता, आपकी सेहत और जरूरतों पर निर्भर करता है.
यदि आपको ज्यादा एनर्जी चाहिए तो कॉफी अच्छी है और यदि आपको आराम और सुकून चाहिए तो चाय अच्छी है.