खाली पेट केला खाने से होता है ये नुकसान

केला आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद फलों में आता है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्व शामिल होते हैं.

लेकिन अगर आपने केला खाने के नियमों का पालन नहीं किया तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं.  

केला को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ती है.

जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन बन जाता है.

केला में पोटैशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन इसके साथ-साथ ये फल एसिडिक भी होता है.

विशेषज्ञों की मानें तो खाली पेट एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

केला में पोटैशियम और मैग्नीशियम ज्यादा मात्रा में होते हैं. ऐसे में खाली पेट केला खाने से खून में दोनों पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे आपके दिल को भी नुकसान पहुंचता है.  

केला से आपको एनर्जी तो मिलती है, लेकिन इसे खाली पेट खाने से आपको कम समय के लिए ही एनर्जी मिल पाती है. ऐसे में आपको जल्द ही थकान और सुस्ती महसूस होने लगेगी.

Read Next