बार-बार प्यास लगना शरीर का कौन-सा हो सकता है संकेत?

(Photos Credit: Unsplash)

यदि आपको बार-बार प्यास लग रही है तो समझ जाएं कि शरीर आपको कोई संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं वे क्या संकेत हो सकते हैं.

खून में ग्लूकोज बढ़ने पर किडनी अतिरिक्त शुगर बाहर निकालती है, जिससे बार-बार पेशाब आता है और शरीर में पानी घटने लगता है. इससे प्यास अधिक लगती है.

कम पानी पीना, ज्यादा पसीना आना इस कारण भी ज्यादा प्यास लगने लगती है.

यदि आपको उल्टी, दस्त और गर्मी जैसी समस्या है तो उस कारण भी शरीर में Liquid कम हो जाते हैं और प्यास लगने लगती है.

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिस के कारण बहुत अधिक पेशाब और प्यास लगने लगती हैं.

शरीर में लाल रक्त सेल्स यानी खून की कमी होने पर भी प्यास ज्यादा महसूस हो सकती है.

कभी-कभी आप जो दवाइयों का सेवन करते हैं, उनसे भी प्यास ज्यादा लगने लगती है.

बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन या शराब का सेवन करने से भी बार-बार प्यास लगती है.

ज्यादा मसालेदार और नमकीन खाना खाने से भी बार-बार प्यास लगती है.

Read Next