रोजाना 10k कदम चलने से शरीर में क्या होता है? 

(Photos Credit: Social Media

रोजाना 10 हजार कदम चलना लोगों में काफी पॉपुलर है. मोबाइल, स्मार्ट वॉच या दूसरे गैजेट्स से स्टेप काउंट करना आसान हो गया है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं इससे शरीर में क्या फर्क पड़ता है, अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं.

रोजाना 10K कदम चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है.

वॉक करने से शरीर इंसुलिन का बेहतर इस्तेमाल करता है, जिससे डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है.

वॉक करने से एंडोर्फिन जैसे 'फील-गुड' हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे तनाव और चिंता कम हो सकती है.

रोजाना पर्याप्त चलने वाले लोगों को अक्सर गहरी और बेहतर नींद आती है.

नियमित चलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने और बढ़ने से रोकने में सहायता मिलती है.

नियमित वॉक से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है और दिनभर अधिक एक्टिव महसूस होता है.