अंडे के साथ किसी को भी नहीं खाना चाहिए ये चीजें
अंडे के साथ कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये कॉम्बिनेशन सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं.
आज हम आपको बता रहे हैं कि अंडे के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
अंडे के साथ संतरा, कीनूं जैसे खट्टे फल नहीं खाने चाहिए, क्योंकि ये एसिडिक होते हैं और साथ में लेने पर शरीर के लिए ठीक नहीं माने जाते.
अंडे के साथ रेड वाइन का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसे साथ लेने से स्वाद बिगड़ सकता है.
अंडे के साथ दही खाना भी सही नहीं माना जाता. आयुर्वेद के अनुसार यह एक उचित फूड कॉम्बिनेशन नहीं है.
अंडा और सोया मिल्क दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें एक साथ लेने से बचना चाहिए.
अंडे के साथ अचार भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे दोनों का स्वाद प्रभावित हो सकता है.
चाय के साथ अंडा खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.