क्या स्मोंकिग से पहुंचे नुकसान को ठीक किया जा सकता है?

24 Apr 2026

- by Good News Today

(Photo Credit:  Unsplash)

स्मोकिंग से नुकसान हुए फेफड़े

आज के समय में स्मोकिंग एक आम आदत बन चुकी है, जिसका सबसे ज्यादा असर सीधे फेफड़ों पर पड़ता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

सिगरेट या बीड़ी पीने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या फेफड़ों को पूरी तरह साफ किया जा सकता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़े ऐसी चीज नहीं हैं जिन्हें किसी खास ड्रिंक या लिक्विड से तुरंत साफ किया जा सके.

(Photo Credit:  Unsplash)

सही आदतें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर की जा सकती है और उनमें जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

जब कोई व्यक्ति स्मोकिंग करता है, तो धुएं के साथ कई जहरीले केमिकल शरीर में जाते हैं, जिससे सांस की नलियों में सूजन और कफ जमा होने लगता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

इसके कारण धीरे-धीरे ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम होने लगती है और खांसी, सांस फूलना तथा सीने में जकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

(Photo Credit:  Unsplash)

लंबे समय तक स्मोकिंग करने से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

अच्छी बात यह है कि शरीर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है और स्मोकिंग छोड़ने के बाद फेफड़े धीरे-धीरे रिकवर होने लगते हैं.

(Photo Credit:  Unsplash)

(Photo Credit:  Unsplash)

इस रिकवरी प्रक्रिया को तेज करने के लिए नियमित एक्सरसाइज, प्राणायाम और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद होता है, जिससे कफ पतला होकर आसानी से बाहर निकल जाता है.

नोट: किसी भी प्रकार का धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है.

(Photo Credit:  Unsplash)