(Photos Credit: Social Media)
होटल के कमरे में जाते ही सबसे पहले नजर साफ-सुथरी सफेद चादर पर पड़ती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर होटलों में चादर का रंग सफेद ही क्यों होता है?
इसके पीछे सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि सफाई, मेंटेनेंस और मेहमानों के भरोसे से जुड़ी कई दिलचस्प वजहें हैं.
सफेद चादर पर धूल, दाग या गंदगी आसानी से दिखाई देती है. इससे होटल स्टाफ को चादर की सफाई का पता लगाने में मदद मिलती है.
सफेद कपड़ों को ब्लीच और दूसरे सफाई उत्पादों से धोना आसान होता है. इससे चादर को अच्छी तरह साफ और सैनिटाइज किया जा सकता है.
सफेद रंग कमरे को साफ, फ्रेश और व्यवस्थित दिखाता है. इसी वजह से होटल का पूरा कमरा ज्यादा प्रीमियम महसूस हो सकता है.
मेहमान जब चमचमाती सफेद चादर देखते हैं, तो उन्हें साफ-सफाई का एहसास होता है. होटल इंडस्ट्री में यह भरोसा काफी मायने रखता है.
होटल में अलग-अलग कमरों की चादरों को एक ही रंग में रखना आसान होता है. सफेद रंग के कारण बेड, तकिया और तौलिये का लुक भी एक जैसा रखा जा सकता है.
रंगीन चादरों को बार-बार तेज डिटर्जेंट या ब्लीच से धोने पर उनका रंग फीका पड़ सकता है. सफेद चादरों में यह समस्या नहीं होती.
सफेद रंग रोशनी को ज्यादा रिफ्लेक्ट करता है. इसलिए सफेद बेडशीट कमरे को थोड़ा ज्यादा खुला और चमकदार दिखाने में मदद कर सकती है.