एकदम गोल और सॉफ्ट बनेगी रोटी, करें ये ट्रिक फॉलो

अच्छी और गोल रोटी बनाने के लिए सिर्फ आटा ही नहीं, बल्कि सही तरीका और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

आज हम आपको इस खबर में गोल और सॉफ्ट रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

गोल रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर छोड़ दें.

ऐसा करने से रोटियां बेलते समय लोई टूटती नहीं है और बेलन आसानी से चलता है.

सबसे पहले आटे की लोई लें. ध्यान रखें कि लोई गोलाकार होना चाहिए.

साथ ही छोटी लोई वरना बहुत बड़ी लोई लेने से रोटी बेलना मुश्किल हो जाता है और रोटी का शेप भी बिगड़ सकता है.

रोटी को धीरे-धीरे क्लॉक वाइज या एंटी-क्लॉक वाइज बेलें और रोटी को गोल बनाने के लिए बेलते समय हर तरफ एक जैसा दबाव डालना जरूरी है.

अगर रोटी चिपक रही है, तो बहुत कम मात्रा में 'पलथन' (सूखा आटा) लगाएं, ध्यान रखें ज्यादा सूखा आटा लगाने से रोटी सख्त और जलने वाली बन सकती है.

Read Next