राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: आज कन्या राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, वृषभ-तुला वालों के करियर की समस्याएं होंगी दूर, यहां पढ़ें 12 राशियों का सोमवार का विस्तृत राशिफल

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • Updated 11:53 PM IST
1/13

आज किसकी चमकेगी किस्मत 
Aaj Ka Bhavishyafal: 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार को वृषभ और तुला राशि वालों के करियर की समस्याएं दूर होंगी. सिंह राशि वाले जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. यहां आप विस्तृत रूप से पढ़ सकते हैं 12 राशियों का राशिफल. 

2/13

मेष (Aries)
व्यर्थ की दौड़ भाग हो सकती है. स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है. महत्वपूर्ण काम टाल दें. चावल का दान करें. आज का शुभ रंग सफेद है. 

3/13

वृषभ (Taurus)
आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी. करियर की समस्या हल होगी. कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी. खाने की वस्तु का दान करें. आज का शुभ रंग गुलाबी है. 

4/13

मिथुन (Gemini)
नौकरी की स्थितियों में सुधार होगा. किसी बड़े-बुजुर्ग के सहयोग से लाभ होगा. चोट-चपेट से सावधान रहें. शिव जी को जल अर्पित करें. आज का शुभ रंग नारंगी है. 

5/13

कर्क (Cancer)
लाभकारी यात्रा के योग हैं. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. धन की स्थिति उत्तम रहेगी. धन का दान करें. आज का शुभ रंग हरा है. 

6/13

सिंह (Leo)
मानसिक चिंता हो सकती है. परिवार में विवादों से बचें. जल्दबाजी में काम न करें. चावल का दान करें. आज का शुभ रंग पीला है. 

7/13

कन्या (Virgo)
छोटी यात्रा के योग हैं. धन प्राप्ति के मजबूत योग हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे. खाने की वस्तु का दान करें. आज का शुभ रंग धानी है. 

8/13

तुला (Libra)
धन के मामले धीरे-धीरे बेहतर होंगे. करियर की समस्याएं हल होंगी. मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी. शिव जी को जल अर्पित करें. आज का शुभ रंग क्रीम है.

9/13

वृश्चिक (Scorpio)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन संबंधी लाभ होगा. लाभकारी यात्रा के योग हैं. धन का दान करें. आज का शुभ रंग लाल है. 

10/13

धनु (Sagittarius)
मानसिक स्थिति का ध्यान रखें. महत्वपूर्ण काम अभी टाल दें. चोट-चपेट से बचाव करें. चावल का दान करें. आज का शुभ रंग सफेद है. 

11/13

मकर (Capricorn)
धन लाभ के योग हैं. विवाह के मामलों में सफलता मिलेगी. करियर की समस्या हल होगी. खाने की वस्तु का दान करें. आज का शुभ रंग नीला है. 

12/13

कुंभ (Aquarius)
काम का दबाव कम होगा. धन की समस्याएं हल होंगी. धर्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा. शिव जी को जल अर्पित करें. आज का शुभ रंग आसमानी है. 

13/13

मीन (Pisces)
धन की स्थिति में सुधार होगा. करियर में आकस्मिक परिवर्तन हो सकता है. संतान पक्ष पर ध्यान दें. धन का दान करें. आज का शुभ रंग बैगनी है. 

लेटेस्ट फोटो