scorecardresearch
Advertisement

गुड न्यूज़

Good News: लालबागचा राजा को मिला 6 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा, देखें आज की 9 गुड न्यूज

01 अक्टूबर 2026

एशियन गेम्स के 12वें दिन भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम श्रीलंका से और पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान से सेमीफाइनल में भिड़ेगी। तीरंदाजी और कुश्ती में भी पदक की उम्मीदें हैं। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुंबई के लालबागचा राजा में भक्तों ने 6 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक का दान दिया। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में नया पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है। एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए बिना वैध PUC के ईंधन न देने का नियम लागू हुआ है। दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज जीती, जिसमें शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन बनाए। विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे।

150 साल बाद दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ हैरान

01 अक्टूबर 2026

गुजरात के कच्छ इलाके से वन्यजीव प्रेमियों के लिए गुड न्यूज है. कच्छ में 150 साल बाद एक दु्लभ सांप दिखाई दिया है. इससे वन विभाग और विशेषज्ञ हैरान हैं. इससे पहले कच्छ में इस सांप की मौजूदगी आखिरी बार महान चेक जीवाश्म विज्ञानी फर्डिनेंड स्टोलिक्ज़्का ने वर्ष 1872 में दर्ज की थी.

हाथ में झाड़ू, सफाई के मैदान में उतरे DRM समेत बड़े अफसर, रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ 'स्वच्छता उत्सव' अभियान

01 अक्टूबर 2026

भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से देशभर में 'स्वच्छता उत्सव' के तहत मेगा स्वच्छता ड्राइव की शुरुआत की है. इस दौरान रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी खुद ग्राउंड पर उतरकर सफाई कर रहे हैं और यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

21 साल तक रहा परिवार से दूर, एक फेसबुक वीडियो ने कर दिया चमत्कार... मां की आंखों के सामने आ गया बेटा

30 सितंबर 2026

15 साल की उम्र में घर से बिछड़े राम शंकर कुशवाहा आखिरकार 36 साल की उम्र में अपने परिवार के बीच लौट आए. इस भावुक मिलन के पीछे सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका रही.

बच्चों की गुहार पर एक्शन में DM, गांव में लगाई गई स्ट्रीट लाइट, मासूमों ने कैसे किया धन्यवाद?

30 सितंबर 2026

यूपी के कौशांबी में 3 बच्चों का गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने की गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसपर डीएम ने संज्ञान लिया और गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाई. अब बच्चे डीएम साहब को धन्यवाद कर रहे हैं.

MSP पर फसल खरीद को मिली मंजूरी: शिवराज सिंह चौहान ने 3 राज्यों के लिए 5,547.99 करोड़ किए स्वीकृत

30 सितंबर 2026

केंद्र सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक राज्यों में प्रमुख दलहन और तिलहन फसलों की खरीद के लिए कुल 5,547.99 करोड़ रुपए की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) राशि की खरीददारी का अनुमोदन प्रदान किया है.

Good News: इस बार ऐतिहासिक होगा अयोध्या का दीपोत्सव, देखें आज की 9 गुड न्यूज

30 सितंबर 2026

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं जेवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, जिसके बाद उनके गांव में जश्न मनाया गया. अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर तीस लाख दीप जलाए जाएंगे और सरयू घाट पर इक्कीस सौ वैदिक आचार्य महाआरती में शामिल होंगे. इसके अलावा मौसम साफ होने के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो गई है. वहीं अंडर-19 यूथ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से मात दी.

बंद हो गया था पुश्तैनी कारोबार, सरकारी लोन से बदली किस्मत, आज कई जिलों से मिल रहे ऑर्डर

29 सितंबर 2026

यूपी के सहारनपुर के देवेंद्र कुमार की किस्मत मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना से बदल गई. देवेंद्र का पुश्तैनी काम बंद हो गया था, लेकिन उन्होंने लोन लेकर फिर से उसे शुरू किया. अब वह गुल्लक, दीपक, मूर्तियां और गमले बनाते हैं. उनको कई जिलों से ऑर्डर मिलते हैं.

नवरात्रि में 500 KM की रथयात्रा का ऐलान

29 सितंबर 2026

धीरेंद्र शास्त्री ने नवरात्रि में मध्य प्रदेश के पांच जिलों से होकर 500 किलोमीटर की रथयात्रा निकालने का ऐलान किया है. रिपोर्टों के मुताबिक यह यात्रा 11 अक्टूबर से प्रस्तावित है और पन्ना, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और छतरपुर से होकर गुजरेगी. शास्त्री ने इसे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प से जोड़ा है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सिंगापुर वीजा और खड़ाऊ विवाद पर भी अपनी बात रखी.

क्या है CM विजय की गोल्ड रिंग स्कीम? कौन लोग हैं इसके लिए एलिजिबल...

28 सितंबर 2026

CM विजय सोमवार को ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ स्कीन की शुरुआत करेंगे. इसमें अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी राज्य सरकार देगी. अंगूठी 22-कैरेट सोने की होगी. इसके लिए जरूरी है कि नवजात शिशु की मां तमिलनाडु की स्थायी निवासी हो.

18 साल की अनाहत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्क्वैश का पहला महिला सिल्वर जीता

27 सितंबर 2026

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की 18 साल की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है.