scorecardresearch

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खातों में पहुंची 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस बार 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिल रहा है.

PM Kisan Scheme 22nd instalment PM Kisan Scheme 22nd instalment

देश के करोड़ों किसानों के लिए आज बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस बार 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिल रहा है.

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों और अपने परिवार के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें. किस्त जारी होने के बाद देशभर में किसान अपने बैंक खाते में पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने आज पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को 18 हजार 640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. 

क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojana
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसकी शुरुआत साल 2019 में की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में (2000-2000 रुपये) सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है. इस योजना का मुख्य लक्ष्य देश के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है, ताकि उन्हें खेती के लिए बीज, खाद और अन्य जरूरी चीजें खरीदने में परेशानी न हो.

22वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्साह
आज जारी हुई 22वीं किस्त को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कई किसान सुबह से ही अपने बैंक खाते और मोबाइल पर मैसेज चेक कर रहे हैं कि पैसा आया या नहीं. आमतौर पर किस्त जारी होने के कुछ समय बाद ही अलग-अलग बैंकों में राशि पहुंचनी शुरू हो जाती है. बता दें कि, अगर किसी किसान के खाते में अभी पैसा नहीं पहुंचा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार बैंक प्रोसेसिंग की वजह से कुछ समय की देरी भी हो सकती है.

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची और किस्त का स्टेटस
किसान घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि उनके खाते में पैसा आया है या नहीं.

इसके लिए उन्हें PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
वहां Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करना होगा
फिर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा
इसके बाद स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी.

इन कारणों से रुक सकती है किस्त
कुछ किसानों की किस्त कुछ कारणों से रुक भी सकती है.

जैसे- e-KYC पूरा न होना
आधार और बैंक खाते की जानकारी गलत होना
लैंड रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन पूरा न होना
ऐसी स्थिति में किसानों को जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट करवानी चाहिए, ताकि अगली किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: