पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Bhavishyafal: 6 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को धन लाभ होने का योग है. वृश्चिक राशि वालों के नौकरी में परिवर्तन के योग हैं. यहां आप विस्तृत रूप से पढ़ सकते हैं 12 राशियों का राशिफल.
मेष (Aries)
आर्थिक लाभ की संभावना है. आपकी व्यस्तता बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. धन दान करें. आज का शुभ रंग सफेद है.
वृषभ (Taurus)
आपको उपहार और सम्मान प्राप्त होंगे. जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा. चिंताएं दूर होंगी. कुछ खाने-पीने की वस्तु दान करें. आज का शुभ रंग गुलाबी है.
मिथुन (Gemini)
तनाव बढ़ सकता है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. सफेद मिठाई दान करें. आज का शुभ रंग लाल है.
कर्क (Cancer)
धन संबंधी समस्याएं हल होंगी. लंबित कार्य पूरे होंगे. यात्रा की संभावना है. देवी लक्ष्मी की पूजा करें. आज का शुभ रंग धानी है.
सिंह (Leo)
नया कार्य शुरू हो सकता है. आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है. अनावश्यक विवादों से बचें. धन दान करें. आज का शुभ रंग सफेद है.
कन्या (Virgo)
करियर की बाधा दूर होगी. धन लाभ के योग हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे. मां लक्ष्मी की उपासना करें. आज का शुभ रंग नीला है.
तुला (Libra)
धन हानि से बचाव करें. स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है. परिवार में वाद-विवाद न होने दें. सफेद मिठाई का दान करें. आज का शुभ रंग नारंगी है.
वृश्चिक (Scorpio)
नौकरी में परिवर्तन के योग हैं. आर्थिक लाभ होगा. सेहत में सुधार होगा. धन का दान करें. आज का शुभ रंग पीला है.
धनु (Sagittarius)
छोटी यात्रा के योग हैं. करियर में कुछ बदलाव होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. धन का दान करें. आज का शुभ रंग सफेद है.
मकर (Capricorn)
रुके हुए काम पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में सुधार होगा. मानसिक चिंताएं दूर होंगी. खाने की वास्तु का दान करें. आज का शुभ रंग बैगनी है.
कुंभ (Aquarius)
करियर को लेकर चिंता हो सकती है. धन खर्च बढ़ेगा. महत्वपूर्ण काम अभी टाल दें. सफेद मिठाई का दान करें. आज का शुभ रंग सुनहरा है.
मीन (Pisces)
स्वास्थ्य में सुधार होगा. आर्थिक लाभ होगा. रोजगार के प्रयास सफल होंगे. धन का दान करें. आज का शुभ रंग गुलाबी है.