Weekly Horoscope Aquarius, 13 July 2026 - 19 July 2026: खर्च रहेंगे बढ़े हुए, तो फैसले लें समझदारी से.. करियर रहा है आपका चमक, जानें कैसा रहेगा सप्ताह का राशिफल

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, हालांकि उन्हें अपने खर्चों पर काबू रखना होगा. साथ ही अनेक परिस्थितियों में मिलेगा परिवार का साथ.

Aquarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

इस सप्ताह आपकी सेहत पहले से बेहतर होती जाएगी. अगर आप लगातार खेल-कूद, योग या किसी फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं, तो इसका अच्छा फायदा मिलेगा. इससे शरीर फिट रहेगा और मन भी तरोताजा महसूस करेगा. लेकिन खेलते समय पूरी सावधानी बरतें. जरूरी सुरक्षा की चीज़ों का इस्तेमाल करें और इंफेक्शन से बचाव पर भी ध्यान दें. छोटी सी लापरवाही आपकी परेशानी का कारण बन सकती है.

खर्च बढ़ने के बन रहे हैं योग

आर्थिक मामलों में इस सप्ताह थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है. पहले से रुके हुए कुछ फाइनेंशियल मामले दोबारा सामने आ सकते हैं. साथ ही अचानक कुछ एक्स्ट्रा खर्च भी बढ़ सकता है. इससे मन में चिंता और बेचैनी महसूस हो सकती है. ऐसे समय में घबराने के बजाय धैर्य रखें और अपने खर्चों को काबू में रखें. किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

परिवार का मिलेगा पूरा-पूरा साथ

इस सप्ताह परिवार आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगा. किसी भी जरूरी फैसले से पहले आप अपने घर के लोगों की सलाह जरूर लें. उनकी राय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे. इसके अलावा कुछ लोगों के लिए गहने, घरेलू सामान या घर की जरूरत का कोई नया सामान खरीदने के योग भी बन रहे हैं.

करियर में मिलेंगे नए अवसर

नौकरी और बिजनेस के लिहाज से यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और साथ ही नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही साबित हो सकता है. सही योजना और मेहनत के साथ शुरू किया गया नया काम भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है.

छात्रों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल

शिक्षा के क्षेत्र में यह सप्ताह छात्रों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. जो विद्यार्थी मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. खासकर कॉम्पिटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ माना जा रहा है. अगर आप पूरी लगन और कॉन्फिडेंस के साथ अपनी तैयारी जारी रखेंगे, तो सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. इसलिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहें.

 

Read more!

RECOMMENDED