Aries Weekly Horoscope 05-11 October 2026: इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कई मामलों में आपके लिए बदलाव लेकर आ सकती है. कामकाज में आप काफी एक्टिव रहेंगे, लेकिन सेहत और खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. वहीं निवेश और भविष्य से जुड़ी योजनाओं को हर किसी के साथ शेयर करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार और रिश्तों के मामले में यह सप्ताह अच्छा रह सकता है.
सेहत को लेकर रहें सावधान
शनि के चंद्र राशि से बारहवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आप काफी सक्रिय रहेंगे. लगातार काम और भागदौड़ के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. खासतौर पर खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा. बासी खाना खाने से बचें और बीच-बीच में फलों को अपनी डाइट में शामिल करें. इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और आप खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे.
निवेश की बात रखें सीक्रेट
इस सप्ताह आपको अपने निवेश और भविष्य से जुड़ी आर्थिक योजनाओं को ज्यादा लोगों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए. अपनी योजनाओं को जितना हो सके, निजी रखें. किसी करीबी व्यक्ति को आपके प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी मिल गई तो वह इसका गलत फायदा उठा सकता है. इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में समझदारी और सावधानी से फैसला लें.
रिश्तों और घर-परिवार के लिए अच्छा समय
इस सप्ताह रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर करने का मौका मिलेगा. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और बातचीत के जरिए रिश्तों में फिर से गर्माहट आ सकती है. घरेलू मामलों के लिए भी यह समय अच्छा है. घर के ऐसे काम जो काफी समय से टल रहे थे, उन्हें पूरा करने में सफलता मिल सकती है.
करियर में लापरवाही से बचें
केतु के चंद्र राशि से चौथे भाव में होने के कारण इस सप्ताह सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि ज्यादा आराम और लग्जरी की वजह से करियर के प्रति लापरवाही न बरतें. भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा. किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें.
छात्रों को मिल सकता है मेहनत का फल
शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए यह सप्ताह उम्मीद से भरा रह सकता है. लंबे समय से मेहनत कर रहे छात्रों को इस सप्ताह मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है. इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपनी मेहनत जारी रखें. अच्छे समय का इंतजार करें, क्योंकि लगातार प्रयास इस सप्ताह आपको सफलता के करीब ले जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: