Aries weekly horoscope 11-17 may 2026: मेष राशि के जातकों के लिए 11 मई से 17 मई 2026 का सप्ताह कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान मंगल का आपकी राशि में प्रवेश आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाएगा. सप्ताह के मध्य में शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश संचार, नेटवर्किंग और नए संपर्कों को मजबूत करेगा. ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक के अनुसार यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए प्रगति, आत्मचिंतन और आर्थिक मजबूती का मिश्रण साबित हो सकता है.
करियर और कारोबार
सप्ताह की शुरुआत करियर के लिहाज से सकारात्मक रहेगी. 11 मई को चंद्रमा का कुंभ राशि में होना टीमवर्क और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा. सहकर्मियों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है. 12 मई की शाम को चंद्रमा के मीन राशि में जाने से काम को लेकर थोड़ी उलझन या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. इस दौरान महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी रखें.
14 मई की रात चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेगा और इसी समय मंगल भी मेष में रहेगा. इससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी. नई जिम्मेदारियां और बड़े अवसर मिल सकते हैं. हालांकि जल्दबाजी और गुस्से से बचने की सलाह दी गई है. 15 मई को सूर्य और बुध का वृषभ राशि में प्रवेश लंबी अवधि की योजनाओं और स्थिर प्रगति के लिए अनुकूल रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मिला-जुला लेकिन सुधार वाला रहेगा. 11 मई को पुराने भुगतान मिलने या संपर्कों के जरिए लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि 12 मई के बाद खर्च बढ़ सकते हैं. भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचना बेहतर रहेगा. 14 मई के बाद अचानक निवेश या जोखिम लेने की इच्छा बढ़ सकती है, लेकिन विशेषज्ञ जल्दबाजी में वित्तीय निर्णय लेने से बचने की सलाह दे रहे हैं. सप्ताह के अंत में चंद्रमा, सूर्य और बुध का वृषभ राशि में प्रभाव आर्थिक स्थिरता और बचत को मजबूत करेगा.
स्वास्थ्य और वेलनेस
स्वास्थ्य के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. मंगल के मेष राशि में आने से ऊर्जा और सक्रियता बढ़ेगी. वहीं 12 मई के बाद मानसिक थकान और भावनात्मक संवेदनशीलता महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और तनाव से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें: