Advertisement

Bhadra Rajyog 26 September 2026: 26 सितंबर 2026 से एक्टिव हो रहा भद्र राजयोग, कुछ राशि के जातक हो जाएंगे मालामाल

26 सितंबर 2026 से बुध के अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करने से 'भद्र राजयोग' का निर्माण हो रहा है. इस अत्यंत शुभ राजयोग के प्रभाव से कन्या, मिथुन, धनु और कर्क राशि के जातकों को करियर, व्यापार और धन के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी.

Bhadra Rajyog 26 September 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का असर ज्योतिष में सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. वहीं कुछ जातकों की राशि में सितंबर के अंत तक बड़े बदलाव आ रहे हैं. सितंबर में बुध के कन्या राशि में गोचर से भद्र महापुरुष राजयोग बना रहा है, जो 26 सितंबर तक प्रभावी रहने की उम्मीद है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दौरान कुछ राशि के जातकों को करियर, कारोबार, धन और परिवार से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

क्या है भद्र राजयोग और कैसे बनता है?
भद्र महापुरुष राजयोग को पंचमहापुरुष राजयोगों में से एक माना गया है. ज्योतिष के अनुसार जब बुध अपनी स्वराशि मिथुन या कन्या में मजबूत स्थिति में हों और कुंडली के केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में स्थित हों, तब भद्र राजयोग बनता है. बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, लेखन और संचार से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इस योग का असर भी इन्हीं क्षेत्रों से जुड़ा माना जाता है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग खास माना जा रहा है क्योंकि बुध इसी राशि में गोचर कर रहे हैं. इस दौरान कामकाज में आपकी समझ और फैसला लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या कोई नया अवसर मिल सकता है, वहीं कारोबार करने वालों के लिए भी नई डील या काम आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं. पैसों के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है. शिक्षा से जुड़े जातकों को फायदा मिल सकता है और परिवार की तरफ से भी सहयोग मिलने के योग हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी भी बुध ही हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर खास महत्व रखता है. भद्र राजयोग के प्रभाव से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. करियर में काम करने के नए तरीके सामने आ सकते हैं और कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. शिक्षा, लेखन, मीडिया, संचार या तकनीक से जुड़े लोगों के लिए यह समय काम को आगे बढ़ाने वाला हो सकता है. कुछ ज्योतिषीय गणनाओं में आकस्मिक धन लाभ और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत के योग भी बताए गए हैं.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी यह समय कई मामलों में अच्छा रह सकता है. कारोबार और साझेदारी से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग बन सकते हैं. कोई नई डील या काम से जुड़ा अवसर सामने आ सकता है. रिश्तों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहने की संभावना है. प्रेम संबंध में रहने वाले लोगों के लिए रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात भी हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान अपने काम में लाभ मिलने की संभावना ज्योतिषीय गणनाओं में बताई गई है.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का कन्या राशि में गोचर कारोबार और कामकाज के लिहाज से लाभ देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान काम से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. कुछ समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं और मेहनत का फायदा मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सफलता मिल सकती है. हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना ही आपके लिए बेहतर माना गया है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति का असर व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement