Advertisement

Weekly Horoscope Cancer, 24 August 2026 - 30 August 2026: इस सप्ताह कर्क राशि की बदल जाएगी किस्मत... कोर्ट केस में जीत, धन लाभ और परिवार में खुशियां, जानें सप्ताह का राशिफल

यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में चिंता और तनाव दे सकता है, लेकिन बाद में कोर्ट के मामले, धन, परिवार और भविष्य से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. इस सप्ताह धैर्यरखना होगा साथ ही अगर बड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे को मुश्किलें हल होंगी.

Cancer Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST

इस सप्ताह चंद्र राशि के अनुसार राहु के अष्टम भाव में होने का असर कुछ लोगों की चिंता बढ़ा सकता है. खासतौर पर अगर कोई पुराना मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो उसके नतीजे को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है. बार-बार उसी मामले के बारे में सोचने से तनाव बढ़ सकता है, जिसका असर घर के माहौल पर भी दिखाई दे सकता है. 

कोर्ट-कचहरी में मिल सकती है राहत

अगर धन, जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला काफी समय से कोर्ट में अटका हुआ है, तो इस सप्ताह फैसला आपके फेवर में आने की संभावना बन रही है. इस तरह के परिणाम से न केवल मानसिक तनाव कम होगा, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है. लंबे समय से रुका पैसा मिलने की उम्मीद भी बन सकती है, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं.

परिवार में बना रहेगा खुशी का माहौल

इस सप्ताह परिवार के लिए भी समय अच्छा रहने के संकेत हैं. घर में किसी खास मौके या खुशी के कारण उत्सव जैसा माहौल बन सकता है. परिवार के सदस्य खुश नजर आएंगे और उनकी खुशी का असर आपके मन पर भी पड़ेगा. अपनों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा और पारिवारिक सुख की अनुभूति होगी.

काम और भविष्य को लेकर बड़े फैसले होंगे

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के प्रथम भाव में होने से इस सप्ताह आपको आगे की योजना बनाने में मदद मिल सकती है. पिछले समय में मिले लाभ को मजबूत करने के साथ आप कोई नया काम शुरू करने की तैयारी भी कर सकते हैं. आने वाले समय के लिए मजबूत योजना बनाने का यह अच्छा दौर हो सकता है.

बड़े भाई-बहन से मिलेगी मदद

इस सप्ताह बड़े भाई-बहन आपका साथ दे सकते हैं. किसी ऐसे विषय को समझने में उनकी मदद मिल सकती है, जिसे लेकर आप पहले से परेशान थे. उनकी सलाह से पुराना तनाव कम होगा और किसी समस्या को देखने का नया तरीका भी मिल सकता है. परिवार का सहयोग इस समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा.

पढ़ाई के साथ दूसरी एक्टिविटी पर दें ध्यान

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह केवल किताबों तक सीमित रहने का नहीं है. पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है, लेकिन साथ ही दूसरी गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए. खेल, कला, संगीत या अन्य रचनात्मक कामों में भाग लेने से सोचने की क्षमता बेहतर हो सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement