Weekly Horoscope Cancer, 29 June 2026 - 05 July 2026: ऑफिस में मिलेगी नई जिम्मेदारी, लेकिन न भूलें साथियों के साथ को.. कई जगह बढ़ेंगे खर्च, पर इनकम नहीं होगी कम.. जानें कैसा रहेगा सप्ताह

कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह खुश रहने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, जरूरत के हिसाब से ही पैसे खर्च करें, परिवार के साथ समय बिताएं और अपना काम पूरी मेहनत से करें.

Cancer Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

हर नया सप्ताह कुछ अच्छे मौके और कुछ नई चुनौतियां लेकर आता है. इस सप्ताह अगर आप अपने समय, पैसों और परिवार का सही ध्यान रखेंगे, तो कई परेशानियों से बच सकते हैं. चलिए बताते हैं कि इस पूरे सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी रहेगा.

सेहत के लिए निकालें समय

अगर आप काफी समय से योग, एक्सरसाइज या टहलना शुरू करना चाहते थे, तो इस सप्ताह अच्छी शुरुआत हो सकती है. अगर सुबह समय नहीं मिलता, तो रात का खाना खाने के बाद 20 से 30 मिनट पैदल चलें. इससे खाना भी अच्छे से पचेगा और शरीर भी फिट रहेगा. कोशिश करें कि ऑफिस से समय पर घर पहुंचें, ताकि अपने लिए भी थोड़ा समय निकाल सकें.

बढ़ेंगे खर्च लेकिन आय की कमी नहीं

इस सप्ताह अचानक कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से उम्मीद नहीं की होगी. अच्छी बात यह है कि आपकी कमाई ठीक रहेगी, इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. फिर भी बिना जरूरत के खरीदारी करने से बचें. जितनी कमाई हो, उसी के हिसाब से खर्च करें.

जीवनसाथी को नहीं मिलेगा पूरा समय 

काम ज्यादा होने की वजह से इस सप्ताह परिवार या जीवनसाथी को कम समय मिल सकता है. अगर आपने घर में किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने की कोशिश करें. छोटी-छोटी बातें भी रिश्तों को मजबूत बनाती हैं. इसलिए रोज थोड़ा समय अपने परिवार के साथ जरूर बिताएं.

मिलेंगी जिम्मेदारी, लेकिन न भूलें साथियों का साथ

ऑफिस में इस सप्ताह आपका काम अच्छा रहेगा. आपके काम की तारीफ हो सकती है और आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. लेकिन यह न भूलें कि आपकी सफलता में दूसरे लोगों का भी हाथ होता है. इसलिए अपने साथ काम करने वालों का धन्यवाद जरूर करें. इससे आपके रिश्ते भी अच्छे रहेंगे और आगे भी लोगों का साथ मिलेगा.

बनाएं मोबाइल से दूरी

इस सप्ताह छात्र पुरानी तस्वीरें देखने, मोबाइल चलाने या पुरानी यादों में खोने की वजह से अपना काफी समय खराब कर सकते हैं. ऐसा करने से पढ़ाई का नुकसान हो सकता है. इसलिए पहले जरूरी काम पूरे करें, फिर खाली समय में बाकी चीजें करें.

 

Read more!

RECOMMENDED