Advertisement

Capricorn Monthly Horoscope August 2026: रिश्तों में समय देने की जरूरत, आय के नए मौके... अगस्त का महीना कैसा रहेगा?

Capricorn horoscope August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने में रिश्तों में समय देने की जरूरत है. अविवाहित जातकों को सोच-समझकर रिश्तों में आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है. जातकों को अतिरिक्त आय के लिए कोई नया मौका मिल सकता है. आर्थिक मामलों में प्लान बनाकर काम करना होगा.

Capricorn Monthly Horoscope August
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. जातकों को समस्याओं को सुलझाने के लिए समय देने की जरूरत है. इस महीने आर्थिक लिहाज से थोड़ा संभलकर चलने की जरूर है. गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है. जातकों के मन में इनकम के नए आइडिया आ सकते हैं. करियर में लाभ होगा. गुड न्यूज मिल सकती है. जातकों को पार्टनरशिप के लिए ऑफर मिल सकता है. मकर राशि के छात्रों को सीखने की आदत डालने की सलाह दी जाती है.

रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत-
मकर राशि के जातकों को इस महीने रिश्तों में तुरंत समाधान खोजने की बजाय समय देना बेहतर रहेगा. इससे संबंध अधिक मजबूत होंगे. जिन जातकों की शादी नहीं हुई है, उनको सोच-समझकर रिश्तों में आगे बढ़ने की जरूरत है. सतही आकर्षण में आने की बजाय ऐसे व्यक्ति की तलाश करें, जो इमोशनल लगाव महसूस करता हो. जातकों को इस महीने किसी दोस्त, सहकर्मी या परिचित व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ता बनने की संभावना है.

आर्थिक मामलों में संभलकर रहें-
जातकों को इस महीने आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा. प्लान बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है. शुरुआत में कुछ लेनदेन को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी. इस समय गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने और पुराने आर्थिक मामलों पर फिर से विचार करने की जरूरत है. अतिरिक्त आय के लिए कोई नया मौका मिल सकता है. 

नई जिम्मेदारी मिल सकती है-
करियर में जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. ऑफिस में किसी टीम का मार्गदर्शन करने, नई योजना की समीक्षा करने का मौका मिल सकता है. धैर्य और संवाद आपके लिए सफलता की कूंजी है. अगर जातक कारोबार करते हैं तो पॉलिसी में बदलाव करके लाभ कमा सकते हैं.

छात्रों के लिए नई शुरुआत का मौका-
मकर राशि के छात्रों के लिए ये महीना नई शुरुआत के लिए सही है. इसके साथ ही मजबूत तैयारी की भी जरूरत है. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए रोजाना अभ्यास से अच्छे नतीजे मिल सकेंगे. जातकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है और लंबे समय तक लक्ष्य तय करने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement