मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. अगर जातक संयम और मेहनत से काम करेंगे तो उनको फायदा भी हो सकता है. जातकों को स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है. जातक छोटी-छोटी बातों पर तीखी प्रतिक्रिया दे सकते हैं. जातक के पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
प्रमोशन के योग-
करियर के लिहाज से ये महीना मेहनत का फल देने वाला होगा. नौकरी करने वालों को अपने काम के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. सीनियर आपके विचारों को महत्व देंगे. प्रमोशन हो सकता है या सैलरी बढ़ सकती है. हालांकि व्यापारियों को कुछ कानूनी और साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. व्यवसाय में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और सही रणनीति से आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं.
खर्च बढ़ेगा-
आर्थिक दृष्टि से महीने की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है. धार्मिक और पारिवारिक कामों पर खर्चों में बढ़ोतरी होगी. हालांकि महीने के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पुराने निवेश या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. फिर भी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.
कैसा रहेगा स्वास्थ्य ?
जातकों को इस महीने सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. पेट, लिवर और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. भोजन में लापरवाही से फूड पॉइजनिंग जैसी दिक्कत भी हो सकती है. आलस्य बढ़ सकता है, इसलिए रोजाना व्यायाम, योग और सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा.
कैसा रहेगा प्रेम प्रसंग?
प्रेम संबंधों के लिए यह महीना अनुकूल है. प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे और रिश्ते में मजबूती आएगी. परिवार से प्रेम संबंधों को साझा करने का भी अवसर मिल सकता है. वहीं, विवाहित जातकों को थोड़ा सतर्क रहना होगा. गुस्से और गलतफहमियों के कारण जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.
वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी-
पारिवारिक जीवन में शुरुआती समय अच्छा रहेगा, लेकिन बाद में विवाद की स्थिति बन सकती है. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे, हालांकि उनकी सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.
फरवरी महीने का उपाय-
फरवरी महीने में मकर राशि के जातकों को शुभ लाभ के लिए कुछ उपाय करने होंगे. जिससे आपका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा. जातकों को शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए. शुक्रवार को भगवान गणेश की पूजा कर दूर्वा अर्पित करना चाहिए. बुधवार को गाय को हरी सब्जियां खिलाएं.
ये भी पढ़ें: